उत्तरप्रदेश : ललितपुर में बस स्टैंड पर सोमवार को एक चौंकाने वाला हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक सास ने अपनी बहू को प्रेमी के साथ बस में पकड़ लिया। इसके बाद सास ने चप्पल उतारकर प्रेमी के गाल पर ताबड़तोड़ 51 बार वार किए। मौके पर पहुंचे पति ने भी अपनी पत्नी को जमकर पीटा। पूरा घटनाक्रम करीब एक घंटे तक चला, जिसका वीडियो राहगीरों ने बना लिया।
अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला
दरअसल जाखलौन कस्बे की रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला ढाई साल पहले शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां है। महिला अपने बच्चे को घर पर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग निकली। दोनों ललितपुर बस स्टैंड पहुंचकर कहीं और भागने की तैयारी कर रहे थे।
बस स्टैंड पर दोनों को पकड़ा
ससुराल वालों को सूचना मिलते ही महिला के पति और सास ने 22 किलोमीटर का पीछा किया और बस स्टैंड पर दोनों को पकड़ लिया। सास ने गुस्से में प्रेमी को बस से घसीटकर उतारा, उसका कॉलर पकड़ा और चप्पल से पीटना शुरू कर दिया।
प्रेमी के गाल पर 51 बार चप्पल से वार
मात्र 140 सेकंड में सास ने प्रेमी के गाल पर 51 बार चप्पल से वार किए। जब बहू ने प्रेमी को बचाने की कोशिश की तो पति ने अपनी पत्नी के बाल पकड़े, उसे जमकर पीटा और सड़क पर गिरा दिया।
करीब एक घंटे तक चला हंगामा
घटना के दौरान बस स्टैंड पर भारी भीड़ जुट गई। लोग मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बहू, प्रेमी व ससुराल वालों को सिविल लाइन थाने ले गई। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
पति और ससुराल को धोखा देकर प्रेमी के साथ भाग रही महिला को जमकर सबक सिखाया गया है। भागने के बाद पति ने खोजबीन की और बस स्टैंड पर दोनों को पकड़ लिया जमकर चप्पल से पिटाई की है। मामला यूपी के ललितपुर का है। राहगीर ने वीडियो बना कर वायरल किया है। pic.twitter.com/SatGU5kyim
— Madan Mohan Soni (@madanmohansoni) May 25, 2026




