MLA Duped in Raipur: रायपुर: राजधानी रायपुर में ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बीजेपी अध्यक्ष के नाम का सहारा लेकर एक विधायक को ठग लिया गया। आरोपी ने खुद को बीजेपी नेता नितिन नबीन का निजी सहायक (PA) बताकर वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने बीजेपी विधायक पुरन्दर मिश्रा से संपर्क किया और भरोसा दिलाकर उनसे पैसे ट्रांसफर करवा लिए। विधायक ने आरोपी के झांसे में आकर कुल 10 हजार रुपए दो किस्तों में ट्रांसफर किए, जिसमें पहले 4,500 रुपए और फिर 5,500 रुपए भेजे गए।
घटना का खुलासा होने के बाद विधायक ने रायपुर के खम्हारडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
MLA Duped in Raipur
फिलहाल खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




