रायपुर: छत्तीसगढ़ की श्रीमती वर्षा साहू ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। टिकरापारा, रायपुर निवासी वर्षा साहू को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर से डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है।
“अब प्रेमी से मिलकर दिखाओ” – शक में पत्नी का पैर काटा, बैग में लेकर सरेंडर किया पति
उन्होंने “रायपुर जिले में कृषि पर आधुनिकीकरण का प्रभाव: एक भौगोलिक विश्लेषण” विषय पर शोध कार्य पूरा किया। यह शोध डॉ. टी. एल. वर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक (भूगोल), शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय, रायपुर के मार्गदर्शन में किया गया।
Raipur वर्षा साहू को दिनांक 11 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक PhD उपाधि प्रदान की गई।परिवारजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर वर्षा साहू को हार्दिक बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं की हैं।



