RAIPUR NEWS रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा की उत्कृष्ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में प्रदान किया जाएगा।

RAIPUR NEWS समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सौरभ सिंह परिहार को सम्मानित करेंगे।

RAIPUR NEWS सौरभ सिंह परिहार को यह सम्मान संसदीय पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और विधानसभा की कार्यवाही को सरल एवं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के लिए दिया जा रहा है।
RAIPUR NEWS
उनकी इस उपलब्धि पर पत्रकार जगत, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। इस सम्मान को छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।
