JASHPUR NEWS जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां जादू-टोना के शक में एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बच्चों की बीमारी को लेकर था शक
JASHPUR NEWS पुलिस के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के डूडुंगजोर गांव की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को शक था कि परिवार के बच्चों की लगातार खराब तबीयत के पीछे उसकी देवरानी का जादू-टोना है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला
JASHPUR NEWS विवाद बढ़ने पर आरोपी ने गुस्से में डंडे से महिला के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी हिरासत में, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
JASHPUR NEWS
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह जादू-टोना का शक सामने आया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।