रायपुर में गुटखा कारोबारियों के हौसले बुलंद, रेड के बाद फिर करोड़ो का माल डंप। खाद्य विभाग पर खड़े हुए बड़े सवाल
Raipur News: रायपुर में अवैध गुटखा कारोबारी के हौसले बुलंद हैं। प्रदेश में प्रतिबंध और कार्रवाई के बाद भी भानपुरी स्थित ट्रांसपोर्ट में रोजाना करोड़ों का प्रतिबंधित जर्दा गुटखा स्टॉक कर प्रदेश के अलग अलग भेजा जा रहा है। चौंकाने वाली बात है की कुछ महीने पहले खाद्य विभाग और पुलिस की कार्रवाई के बाद एक बार फिर से स्थानीय गुटखा कारोबारी बाहरी ट्रांसपोर्ट संचालकों के साथ मिलकर इस काले कारोबार को अंजाम दे रहे हैं।

Raipur News: सूत्रों के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर के मोरनीपुर ट्रांसपोर्ट में ढाई करोड़ रुपए सितार छाप गुटखा की खेप उतरी है। जो धीरे धीरे छोटी गाड़ियों मेंखाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी है इसके बावजूद ट्रांसपोर्ट में कार्रवाई न होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है ।मोरनीपुर ट्रांसपोर्ट के इसी गोदाम में छह महीने पहले ही रेड कार्रवाई हुई थी , गोदाम को सील भी कर दिया गया था ।लेकिन नशा कारोबारियों का दुस्साह देखिए की एक बार फिर गोदाम में जर्दा गुटखा का स्टॉक कर गोरखधंधा शुरू कर दिया गया है।
जिस बिल्डिंग में गुटखा रखा गया है वहां ट्रांसपोर्ट का नाम, GST डिटेल या किसी प्रकार की जानकारी नहीं लिखी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है इस गोदाम में सैकड़ों की संख्या में
सफेद बोरो मेंतेज गंध वाले पैकेट आते है। जो छोटी गाड़ियों में
भेजे जाते हैं ।
कुछ दिन पहले दुर्ग में हुई थी करवाई-
कुछ दिनों पहले दुर्ग पुलिस ने रेड कारवाई की गई थी । जिसमेंआरोपी जगदीश शदानी के पास परिसर से लाखों का गुटखा बरामद किया गया था इस मामले में जगदीश शदानी फरार चल रहा है ।
सितार छाप पर खाद्य विभाग का वरद हस्त –
सूत्रों के अनुसार प्रदेश में रायपुर में सितार छाप गुटखे की फैक्टरी चल रही है। हर दिन दर्जनों छोटे माल वाहक वाहनों में गुटखा अलग अलग शहरों में और छोटे क़स्बों में
भेजा जा रहा है।
Raipur News: CM हेल्प लाइन में की शिकायत
लगातार जानकारी देने के बाद भी करवाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने CM हेल्प लाइन में शिकायत करने की बात कही है। हेल्प लाइन में गैरेज मालिक के साथ साथ खाद्य विभाग के अधिकारियों की भी शिकायत की है