Raipur Crime News : आज की बड़ी और सनसनीखेज खबर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोरा इलाके से सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां जीजा ने साले की हत्या कर दी।
Raipur Crime News : उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोरा के सर्विस रोड पर स्थित साहू पान ठेला के पास रात करीब 9 बजे यह दर्दनाक घटना हुई। जानकारी के अनुसार मृतक गिरधर साहू और आरोपी प्रकाश साहू जीजा-साले हैं और दोनों ही मजदूर नगर सरोरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते देर रात कहासुनी बढ़ी और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आरोपी प्रकाश साहू ने गुस्से में आकर चापड़ से अपने साले गिरधर साहू पर हमला कर दिया। इस हमले में गिरधर साहू की मौके पर ही मौत हो गई।

Raipur Crime News
Raipur Crime News : घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी प्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।




