Advertisement Carousel

“क्या रेट है…” मां-बेटी से की छेड़छाड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे सहित दो गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के नई मंडी इलाके में मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में आर्यमान रघुवंशी (पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा नेता सुधीर बालियान का बेटा) और उसका दोस्त शौर्य गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, रात में दोनों नशे में स्कूटी पर घूम रहे थे। गली में सामने से आ रही मां-बेटी के पास स्कूटी लगाकर उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों गाली-गलौज करने लगे। युवती ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्श में आई और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती गई