देश के 1.19 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को 3 महीने से ज्यादा समय से जिसका इंतजार था, आज शनिवार 18 अप्रैल को वो गुड न्यूज आ ही गई। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
DA अब 60% हो गया
कैबिनेट की 18 अप्रैल को हुई बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को हरी झंडी मिल गई। पहले यह 58 प्रतिशत था, अब बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।इस फैसले का फायदा करीब 1.19 करोड़ लोगों को मिलेगा, जिसमें लगभग 49 लाख सक्रिय कर्मचारी और 68 लाख से ज्यादा पेंशनभोगी शामिल हैं।
जनवरी 2026 से लागू, एरियर भी मिलेगा
बढ़ा हुआ डीए 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। यानी कर्मचारियों और पेंशनर्स को अप्रैल के साथ-साथ जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर (बकाया) भी एक साथ मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों की यूनियनों ने डीए बढ़ोतरी में हो रही देरी को लेकर सरकार से अपनी चिंता जताई थी। अब इस फैसले से लाखों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।
अब कितनी बढ़ेगी सैलरी?
बता दें कि अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी का बेसिप पे 36 हजार 500 रुपए है तो 60 फीसदी के हिसाब से अब उसका डीए 21 हजार 900 रुपए हो जाएगा। बड़ी बात यह है कि अब कर्मचारियों को जनवरी से एरियर भी मिलेगा।



