Advertisement Carousel

21 साल की लड़की को बनाया हवस का शिकार, दो-दो बार किया गर्भवती , आखिर में शादी से मुकर गया, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। फरसाबहार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

21 वर्षीय पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता ने फरसाबहार थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब तीन वर्ष पहले गांव के ही 28 वर्षीय लोकेश ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा किया था। इसके बाद आरोपी लगातार उसे बहलाता रहा।

15 फरवरी 2023 को पहला दुष्कर्म

पीड़िता के अनुसार, 15 फरवरी 2023 को आरोपी लोकेश ने उसे घूमने के बहाने अपने घर ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद युवती गर्भवती हो गई, जिसका गर्भपात आरोपी ने करा दिया। इसके बावजूद लोकेश शादी का आश्वासन देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा।

19 सितंबर 2025 को दोबारा दुष्कर्म

19 सितंबर 2025 को आरोपी ने फिर से युवती को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया, जिससे वह दोबारा गर्भवती हो गई। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव डाला तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।

Jashpur Crime News

मामले की गंभीरता को देखते हुए फरसाबहार पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी लोकेश को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।