Advertisement Carousel

पुल से गिरकर रायपुर के चार युवकों की मौत, गड्डे के कारण हुई दुर्घटना !

Chhattisgarh Road Accident: रायपुर: कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र में रविवार, 3 मई 2026 को एक भीषण सड़क हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा थाना पांडातराई के पास गडई पुल में हुआ, जहां सड़क पर बड़े गड्ढे के कारण कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।

Chhattisgarh Road Accident: जानकारी के अनुसार, बिरगांव (जिला रायपुर) के छह युवक एक कार से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क की खराब स्थिति के चलते वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान मो. कौनेन (19 वर्ष), मो. अरमान खान (20 वर्ष), मारूफ अनवर (20 वर्ष) और मो. फैजल (20 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मृतक बिरगांव के निवासी थे। वहीं, हादसे में घायल दो युवकों को गंभीर हालत में रायपुर के मेकाहारा अस्पताल और एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। बताया जा रहा है कि सभी पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिससे इस दुर्घटना के बाद उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

Chhattisgarh Road Accident:

इधर, बिरगांव नगर निगम के एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।साथ ही प्रशासन से दुर्घटना स्थल की सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग भी की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।