RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरेट में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 136 पुलिसकर्मियों के तबादले को मंजूरी देते हुए नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस आदेश के बाद विभाग में हलचल तेज हो गई है।
जारी सूची के अनुसार, तबादला किए गए कर्मियों में 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) और 118 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर अलग-अलग थानों, चौकियों और विशेष इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को बदलकर नई जगहों पर तैनात किया गया है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता लाई जा सके।
RAIPUR NEWS
इस व्यापक तबादला सूची के बाद कई थानों की कार्यप्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, नए पदस्थापित पुलिसकर्मियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है।





