DHAMTARI NEWS धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अवैध संबंध के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के बाजारकुर्रीडीह गांव की बताई जा रही है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ युवक को संदिग्ध हालत में देखने के बाद उस पर टांगिया से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
सूचना मिलने के बाद केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हत्या के कारणों व घटनाक्रम को लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।