AMBIKAPUR NEWS अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट में बाइकर्स गैंग की लापरवाही का मामला सामने आया है। बारिश के मौसम में प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लेने पहुंच रहे पर्यटकों के बीच कुछ बाइकर्स की स्टंटबाजी और तेज रफ्तार परेशानी का कारण बन रही है।
AMBIKAPUR NEWS सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ बाइकर्स मैनपाट की सड़कों पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते और स्टंट करते नजर आ रहे हैं। कई बाइकर्स मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर तेज आवाज भी निकाल रहे हैं, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।
AMBIKAPUR NEWS स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से पर्यटन स्थल का शांत माहौल प्रभावित हो रहा है और हादसे का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से मॉडिफाइड साइलेंसर और नियमों की अनदेखी करने वाले बाइकर्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
AMBIKAPUR NEWS
वहीं, लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि मैनपाट की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान चलाने की जरूरत है।