CG POLICE TRANSFER रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर ने प्रदेशभर के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादले का आदेश जारी किया है। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम द्वारा जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कई निरीक्षकों का तबादला नक्सल प्रभावित जिलों से मैदानी जिलों में किया गया है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में पदस्थ कई टीआई को बस्तर संभाग और अन्य नक्सल प्रभावित इलाकों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।
इस ट्रांसफर सूची में बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कबीरधाम, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर समेत कई जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।
पुलिस विभाग के इस बड़े तबादले को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विभाग का मानना है कि नए पदस्थापन से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
देखिये आदेश की कॉपी (CG Police Transfer)-


