Advertisement Carousel

असम में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता की मौत, चुनाव प्रचार के दौरान हुआ निधन

Congress leader Rupesh Thakur dies : असम में जारी चुनावी माहौल के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार से जुड़े कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान के तहत असम पहुंचे हुए थे।

Congress leader Rupesh Thakur dies : बताया जा रहा है कि वे कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई।

Congress leader Rupesh Thakur dies :

Congress leader Rupesh Thakur dies : रूपेश ठाकुर अपने क्षेत्र में एक सक्रिय और युवा चेहरे के रूप में जाने जाते थे। खासतौर पर युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। उनके निधन की खबर मिलते ही बलौदा बाजार समेत आसपास के इलाकों में शोक का माहौल बन गया। राज्य के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राजनीतिक और सामाजिक वर्गों में उनके निधन को बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।