Advertisement Carousel

इबादतगाहों से उठेगी ‘जय हिंद’ की गूंज, प्रदेश के सभी मस्जिदों और इमामबाड़ों में शान से लहराएहा तिरंगा, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का ऐलान

Chhattisgarh Waqf Board: देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है. गणतंत्र दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ी घोषणा की है. वक्फ बोर्ड के आदेश के अनुसार प्रदेश की सभी मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों और वक्फ बोर्ड कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा. इसकी जानकारी  वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने दी है.

Chhattisgarh Waqf Board

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने इसके लिए सभी संबंधित धार्मिक स्थलों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है. इसके साथ तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए वक्फ बोर्ड की ओर से आर्थिक सहायचा भी दी जाएगी. आवेदन कने पर प्रति स्थल 5 से 7 हजार रुपए तक का अनुदान दिया जाएगा. यह राशि 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्व के आयोजन के लिए मिलेगी, जिसका उपयोग सजावट, मिठाई वितरण और अन्य कार्यक्रमों में किया जा सकेगा.  वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह व्यवस्था अगले वित्तीय वर्ष से पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी.