Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव शहर के मुक्तिधाम में दाह संस्कार के बाद किसी और की अस्थि किसी अन्य परिवार के द्वारा विसर्जित किए जाने का मामला सामने आया है. अस्थि विसर्जन नहीं कर पाने वाले परिवार के लोगों ने आज मुक्तिधाम के बाहर आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.