Advertisement Carousel

100 करोड़ के ‘ओवरटाइम’ घोटाले में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, 11 मई तक रिमांड पर भेजे गए

Chhattisgarh Excise Scam: छत्तीसगढ़ में सरकारी संस्था CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) में करीब 115 करोड़ रुपये के ओवरटाइम घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें विभिन्न मैनपावर एजेंसियों के संचालक और अधिकारी शामिल हैं।

Chhattisgarh Excise Scam:जांच में सामने आया कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम भुगतान के नाम पर करीब 115 करोड़ रुपये अलग-अलग एजेंसियों को दिए गए। लेकिन यह रकम कर्मचारियों तक पहुंचने के बजाय फर्जी बिलिंग और गलत दस्तावेजों के जरिए हड़प ली गई।

Chhattisgarh Excise Scam: आरोप है कि एजेंसियों ने बिना वास्तविक काम, उपस्थिति या ओवरटाइम के रिकॉर्ड के फर्जी बिल तैयार किए और उसी आधार पर भुगतान लिया। इस पैसे का बड़ा हिस्सा कमीशन के रूप में कुछ अधिकारियों और निजी लोगों तक पहुंचाया गया, जबकि बाकी रकम एजेंसियों ने खुद रख ली।

Chhattisgarh Excise Scam:

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नवंबर 2023 में रायपुर में करीब 28.80 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर राज्य सरकार ने मामला दर्ज कराया और जांच आगे बढ़ी।

गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न कंपनियों के डायरेक्टर और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट शामिल हैं। सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया है। जांच एजेंसियां अब फर्जी बिल बनाने, पैसों के लेन-देन और अन्य जुड़े लोगों की भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं।