Chhattisgarh ED Raid: धमतरी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के कुरुद में छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, रोशन चंद्राकार के निवास पर सोमवार सुबह करीब 6 बजे से ED की टीम कार्रवाई कर रही है।
Chhattisgarh ED Raid: बताया जा रहा है कि वार्ड नंबर 15 स्थित उनके घर पर ED के अधिकारी दो इनोवा वाहनों में पहुंचे और जांच शुरू की। रोशन चंद्राकार राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं।
Chhattisgarh ED Raid: यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े जमीन घोटाले के मामले में की जा रही है। आरोप है कि मुआवजा लेने में अनियमितता और गलत तरीके अपनाए गए हैं, जिसकी जांच के तहत ED की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।



