Bharatmala Project Scam Case : भारत माला परियोजना घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े लोगों के कई ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद अब अभनपुर स्थित उनके घर पर रेड खत्म हो गई है।
Bharatmala Project Scam Case : करीब 15 घंटे तक चली इस कार्रवाई में ED की 13 अधिकारियों की टीम ने घर और ऑफिस में गहन जांच की। सूत्रों के मुताबिक, रेड के दौरान लगभग 90 लाख रुपये की चांदी, करीब 4 किलो सोना और लाखों रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
इसके अलावा जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। मामला भारत माला परियोजना में कथित गड़बड़ियों से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी जांच लगातार जारी है।



