Bharatmala Project Case: भारत माला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जमीन कारोबारी गोपाल गांधी समेत उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार गोपाल गांधी के घर छापे के दौरान ईडी की टीम को अंदर जाने नहीं दे रहे थे। साथ में स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी बावजूद ईडी की कार्रवाई को लेकर विवाद कर रहे थे।
वहीं कार्यालय और गोपाल गांधी के भाइयों के घर पर अधिकारियों के जांच के लिए भी कानूनी तौर पर विवाद कर रहे थे। नोटिस दिखाने पर काफी विवाद के बाद अधिकारियों को अपना काम करने दिया गया ।
अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के घर और उनके कार्यालय पर ED की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि 13 अधिकारियों की टीम इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।
Bharatmala Project Case: पिछले करीब 5 घंटों से छापेमारी जारी है। यह मामला भारत माला परियोजना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है।
परिवार के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी !
सूत्रों के मुताबिक, गोपाल गांधी ने अपने ही परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्जी तरीके से मुआवजा राशि निकालकर शासन को करीब 13 करोड़ रुपए की चपत लगाई। सवाल यह है कि इतने बड़े घोटाले के दौरान प्रशासनिक मशीनरी आखिर क्या कर रही थी?
ED की एंट्री से खुलेंगे कई राज
Bharatmala Project Case: ED की जांच शुरू होते ही अब फाइलों में दबे सच बाहर आने की उम्मीद है। जिन लोगों ने सिस्टम का दुरुपयोग कर करोड़ों की बंदरबांट की, उनके खिलाफ क्या वाकई कड़ी कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी राजनीतिक दबाव में ठंडा पड़ जाएगा?
Bharatmala Project Case:जनता का सवाल: कब होगी असली सफाई?
क्या सिर्फ छोटे खिलाड़ियों पर कार्रवाई होगी या असली “बड़े मगरमच्छ” भी कानून के शिकंजे में आएंगे?




