Advertisement Carousel

Durg मर्डर खुलासा: जॉब लगाने के नाम पर लिए लाखों रुपये, फिर भी नहीं मिली नौकरी, महिला ने पुलिस शिकायत की दी धमकी तो आरोपियों ने 1 लाख की सुपारी देकर मरवा दिया…

दुर्ग: CG sensational murder case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग के ग्राम टेमरी में हुये महिला के अंधेकत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। महिला की हत्या 1 लाख की सुपारी देकर कराई गई थी। आरोपियों ने हत्या के बाद महिला की पहचान छुपाने के लिए सिर पर पत्थर मार कर बुरी तरह से कुचल दिया था। दुर्ग पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज इस पूरे मामले का खुलासा किया है।

जानिए घटना

दरअसल, 20 सितंबर को पुलगांव थाना क्षेत्र के नगपुरा चौकी के ग्राम टेमरी में अज्ञात महिला की लाश मिली थी। घटना की सूचना पर पुलगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। महिला का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। पुलिस ने मृतिका की पहचान गंगोत्री उर्फ गंगा जांगडे निवासी ग्राम दादर के रूप में की।

CG sensational murder case : पुलिस जांच में पता चला कि 19 सितंबर की रात 8:45 बजे मकान मालिक को खाना खाने जा रही हूं कहकर मृतिका महिला घर से निकली थी। महिला को अंतिम बार दो व्यक्तियों के साथ देखा गया था। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि नौकरी लगाने के नाम पर महिला इन दोनों आरोपियों को रूपये देती थी।

दरअसल दोनों युवक खुद को उच्च अधिकारियों से जान पहचान बताकर पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देते थे। महिला आरोपियों के झांसे में आकर अपने कुछ परिचितों से रूपये लेकर दोनों आरोपियों को दी थी। लेकिन रूपये देने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो मृतिका गंगोत्री दोनों आरोपियों से रूपये मांगने लगी।

1 लाख में महिला के हत्या की सुपारी

दोनों आरोपियों ने प्लानिंग के तहत ही गंगोत्री के हत्या की सुपारी जालबांधा निवासी निर्भय जांगड़े को दिये। निर्भय को हत्या के एवज में एक लाख रूपये आरोपियों ने दिये थे।

निर्भय ने हत्या की योजना में अपनी परिचित हेमलता बंजारे को भी शामिल किया। फिर हत्या को कब अंजाम देना है इसकी योजना तीनों ने एक दूसरे को वीडियो काल कर बनाये थे।

19 सितम्बर को हत्या

योजना के मुताबिक 19 सितंबर को दोनों आरोपियों ने गंगोत्री जांगड़े को रात 9 बजे खाना खाने ढाबा चलने के लिये राजी किया। निर्भय और एक अन्य आरोपी बाईक में बैठाकर गंगोत्री को ले गये। टेमरी ले जाकर निर्भय ने अपना बेल्ट निकाला और एक आरोपी ने गंगोत्री को पटक दिया। इसके बाद बेल्ट व चुनरी से गंगोत्री का गला घोंटकर हत्या कर दिये।

पहचान छुपाने चेहरे पर पत्थर पटका

मृतिका की पहचान छुपाने चेहरे पर पत्थर से पटक कर विकृत कर दिये थे। मृतिका के गहने को एक आरोपी ने अपने पास रखा और मृतिका का मोबाइल निर्भय ने रखा लिया था। हत्या के बाद सुपारी देने वाले दोनों आरोपी बाइक से बाफना टोल प्लाजा आये और ढ़ाबा में खाना खाये फिर कातुल बोर्ड चले गये।

CG sensational murder case :

मृतिका का जेवर आर्टिफिशियल होने पर पर्स सहित फेक दिये थे। एक आरोपी ने अपनी बाइक हीरो एच एफ डीलक्स सीजी 07 डी वाय 4975 को नाबालिग दोस्त व जयदीप को घटना के बारे में बताकर छुपा दिया था। निर्भय ने मृतिका के मोबाइल को मनीश बंजारे, पवन सिंह को छुपाने दे दिया और फरार हो गया था। पुलिस ने छह आरोपियों को मामले में गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी

निर्भय- लक्ष्मी नारायण जांगड़े उम्र 19 साल जालबांधा

मनीष बंजारे आ० प्रवीण बंजारे उम्र 19 साल, आशा नगर

जयदीप साहू आ० चुम्मन साहू उम्र 19 साल पता बटालियन क्वार्टर कातुल बोर्ड,

पवन कुमार आ० श्याम बिहारी सिंह उम्र 18 साल तातापानी ब्लॉक कातुल बोर्ड

हेमलता बंजारे पति सुनील कुमार बंजारे उम्र 38 साल पता कातुल बोर्ड एवं विधि से संघर्षरत बालक को आज गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपी प्रकरण में आपराधिक षडयंत्र, साक्ष्य छिपाना जेवर लूटना व अपराधी को सरक्षण देना पाये जाने पर विधिवत धाराओं का समावेश किया जा रहा है। साथ ही फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पुलिस की टीम रवाना हुई है जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।