Advertisement Carousel

सक्ती वेदांता प्लांट हादसा, अब तक 17 मजदूरों की मौत, 34 घायल… बंगाल से लेकर रायपुर तक पसरा मातम, देखें मृतकों की लिस्ट

Vedanta Power Plant Accident- सक्ती (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक भयानक हादसा हो गया। प्लांट के बॉयलर में लगे हाई प्रेशर स्टीम वाले ट्यूब/वाल्व के लीक होने से भयंकर विस्फोट हो गया, जिसमें गर्म भाप और आग की लपटों ने कई मजदूरों को झुलस दिया।

Vedanta Power Plant Accident- इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है, जबकि 34 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज रायगढ़ व बिलासपुर के अस्पतालों में चल रहा है। हादसे के समय प्लांट में करीब 500 मजदूर काम कर रहे थे।

Vedanta Power Plant Accident- मृतकों के नाम और उनके राज्य (जो सामने आए हैं):

रितेश कुमार, सोनबर्षा, भागलपुर, बिहार

अमृत लाल पटेल, कंवली, टुंड्री, डभरा, सक्ती, छत्तीसगढ़

ठंडा राम लहरे, जमगहन, मालखरौदा, सक्ती, छत्तीसगढ़

तरुण कुमार ओझा, रोहराबांध, सिंदरी, धनबाद, झारखंड

आकिब खान, पैठन, दरभंगा, बिहार

सुसंता जना, किस्मतबाजकुल, टेथी बारी, पूर्वी मिदनापुर, पश्चिम बंगाल

अब्दुल करीम, बोका, झारखंड

उधब सिंह यादव, खरसिया, रायगढ़, छत्तीसगढ़

शेख सैफुद्दीन, चानपी, हल्दिया, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल

पप्पू कुमार, पिपरखंड, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश

अशोक फरिहा, झारखंड

मानस गिरी, नारायणदारी, पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल

ब्रिजेश कुमार, पिपरखंड, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश

रामेश्वर महिलांगे, ग्राम-हरदी, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

कार्तिक महतो, पुरुलिया, पिर्रा, पश्चिम बंगाल

नदीम अंसारी, डेफवरघाटा, फगुराम, सक्ती, छत्तीसगढ़

शिबनाथ मुर्मू, पुरुलिया, पिर्रा, पश्चिम बंगाल

Vedanta Power Plant Accident- मृतकों में अधिकांश मजदूर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों में गुस्सा और अफरा-तफरी का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

कंपनी ने भी दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस और प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिया है। इस भीषण औद्योगिक दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।