Advertisement Carousel

हरिद्वार अर्ध कुंभ 2027 की तारीखें घोषित, 14 जनवरी से होगा आगाज़

Haridwar Ardh Kumbh Mela 2027: हरिद्वार में आयोजित होने वाले अर्ध कुंभ मेले 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। यह भव्य धार्मिक आयोजन 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति के पावन पर्व से शुरू होगा और 20 अप्रैल 2027 को चैत्र पूर्णिमा के स्नान के साथ संपन्न होगा।

Haridwar Ardh Kumbh Mela 2027:

Haridwar Ardh Kumbh Mela 2027: इस दौरान देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे और गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। मेले के दौरान कुल 10 प्रमुख स्नान तिथियां निर्धारित की गई हैं, जिनमें 3 शाही स्नान भी शामिल हैं।

शाही स्नान की तिथियां

6 फरवरी (मौनी अमावस्या), 11 फरवरी (बसंत पंचमी) और 20 फरवरी (माघ पूर्णिमा) को शाही स्नान किया जाएगा।

प्रमुख स्नान तिथियां इस प्रकार हैं:

14 जनवरी – मकर संक्रांति

6 फरवरी – मौनी अमावस्या

11 फरवरी – बसंत पंचमी

20 फरवरी – माघ पूर्णिमा

6 मार्च – महाशिवरात्रि

8 मार्च – फाल्गुन अमावस्या

7 अप्रैल – नव संवत्सर

14 अप्रैल – मेष संक्रांति

15 अप्रैल – विशेष स्नान

20 अप्रैल – चैत्र पूर्णिमा (समापन)

Haridwar Ardh Kumbh Mela 2027: अर्ध कुंभ मेले को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।