RCB in IPL 2026 Final: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) को 92 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में आरसीबी पूरी तरह हावी नजर आई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी अंदाज में नाबाद 93 रन बनाए। उनके अलावा विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने भी शानदार पारियां खेलीं।
RCB in IPL 2026 Final:लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती ओवरों में लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई। राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला।
A picture-perfect finish 👏
🎥 Catching brilliance from Tim David seals a famous victory for the final-bound @RCBTweets 🫴❤️
Scorecard ▶️ https://t.co/9rs6u5obOw#TATAIPL | #Qualifier1 | #TheFinalLeap | #RCBvGT pic.twitter.com/oI8DRxx27l
— IndianPremierLeague (@IPL) May 26, 2026
RCB in IPL 2026 Final:
इस शानदार जीत के साथ आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है। वहीं गुजरात टाइटंस को अब फाइनल में पहुंचने के लिए दूसरे क्वालिफायर में जीत हासिल करनी होगी।




