PM Awas Yojana: बलरामपुर: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से प्रदेश के हजारों जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हो रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत राजपुर अंतर्गत ग्राम कर्रा निवासी श्री श्यामदास का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना अब साकार हो गया है।
श्री श्यामदास पहले अपने परिवार के साथ मिट्टी और खपरैल से बने कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के दिनों में घर टपकने, दीवारों के कमजोर होने और परिवार की सुरक्षा को लेकर उन्हें हमेशा चिंता बनी रहती थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नहीं था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र पाए जाने पर उन्हें किस्तों में सहायता राशि प्राप्त हुई। शासन से मिली सहायता और अपनी मेहनत के बल पर उन्होंने नया पक्का मकान तैयार कराया। अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह रहा है। पक्का आवास बनने से परिवार को हर मौसम में राहत मिली है तथा बच्चों के लिए भी बेहतर रहने का माहौल उपलब्ध हुआ है।श्री
श्यामदास ने बताया कि पहले परिवार की सुरक्षा और रहने की व्यवस्था को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते थे, लेकिन अब पक्का घर बनने से उनकी सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। उन्होंने केंद्र एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।
PM Awas Yojana:
प्रदेश में संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को न केवल आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, बल्कि उन्हें सम्मानपूर्ण जीवन जीने का अवसर भी मिल रहा है। शासन की यह महत्वाकांक्षी योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है।




