Bilaspur Car Stunt बिलासपुर। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर तेज रफ्तार BMW कार की सनरूफ में बैठकर युवती का डांस करना भारी पड़ गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चकरभाठा पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Bilaspur Car Stunt पुलिस के मुताबिक 24 मई को BMW कार क्रमांक CG 10 CA 3999 हाईवे पर तेज रफ्तार में दौड़ रही थी। इसी दौरान एक युवती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस करती नजर आई। इस पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।
Bilaspur Car Stunt वीडियो सामने आते ही चकरभाठा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और कार को पकड़कर थाने लाया गया। पूछताछ में चालक की पहचान प्रतीक लूथर (36), निवासी शुभम विहार मंगला के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में उसने यातायात नियमों के उल्लंघन की बात स्वीकार की।
Bilaspur Car Stunt
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे गंभीर सड़क हादसे भी हो सकते हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।




