Advertisement Carousel

राजधानी रायपुर में सड़क हादसा : तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे 15 साल के मासूम को रौंदा, मौके पर मौत…

Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधानसभा थाना क्षेत्र के सड्ढू स्कूल के पास तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने पैदल जा रहे 15 वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी टैंकर चालक टैंकर समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है।

Raipur News:

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। हादसे से पहले एक अज्ञात बाइक सवार दिखा है, जिसकी आशंका जताई जा रही है कि उसने नाबालिग को टैंकर के नीचे धक्का दिया। घटना के तुरंत बाद यह बाइक सवार सबसे पहले मृतक बालक के शव के पास पहुंचा। मृतक बालक LIG सेक्टर-01, सड्ढू का निवासी था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात पानी के टैंकर की तलाश में छापेमारी कर रही है।

CCTV फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार टैंकर बालक को रौंदते हुए भाग निकला। हादसे से पहले बाइक सवार की संदिग्ध हरकतें भी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।