Advertisement Carousel

वीडियो कॉल पर न्यूड कर बनाया VIDEO, फिर ब्लैकमेल: मौसी के देवर ने मांगे 50 हजार; नहीं देने पर इंस्टा पर किया वायरल

Nude Video On Instagram छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में साइबर ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने वीडियो कॉल के दौरान युवती को न्यूड कर उसकी रिकॉर्डिंग बना ली और बाद में उसी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने 50 हजार रुपए की मांग की और रकम नहीं मिलने पर युवती के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी आरोपी हम्जा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

प्यार में फंसाकर किया शोषण

Nude Video On Instagram पीड़िता (18) ने पुलिस को बताया कि उसकी मौसी की शादी महाराष्ट्र के पुणे-बीड़ क्षेत्र में हुई है। इसी दौरान वर्ष 2025 में उसका संपर्क मौसी के देवर हम्जा शेख से हुआ। शुरुआत में मोबाइल और वीडियो कॉल के जरिए सामान्य बातचीत होती थी, जो बाद में प्यार में बदल गई।