Viral Video: भारतीय शादी अक्सर ही बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। यहां शादी के लिए महीनों भर से तैयारियां शुरू हो जाती है। इसके लिए रिश्तेदारों का हुजूम, ठहाकों की गूंज और चारों तरफ खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ता है। इतना ही नहीं, शादी को यादगार बनाने के लिए भी कोई कसर नहीं छोड़ी जाती। लेकिन इस बार शादी को यादगार और यूनिक बनाने का एक ऐसा अनोखा तरीका चुना कि देखने वाले भी हैरान रह गए।
Viral Video
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मारवाड़ी परिवार ने शादी में शरीक होने के लिए ट्रेन की पूरी एक कोच ही बुक कर ली। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है मानो ट्रेन कोई शादी का जुलूस बन गया हो। जैसे ही परिवार ट्रेन में सवार हुआ, पूरा का पूरा कोच पार्टी हॉल में तब्दील हो गया। क्या बच्चे, क्या जवान और क्या बूढ़े, सभी मौज-मस्ती में झूमने लगे।
When a Marwari wedding party books a railway coach! #IndianRailways #marriage pic.twitter.com/Yf52D2cISk
— Ananth Rupanagudi (@Ananth_IRAS) April 4, 2026
Viral Video वीडियो में पूरा परिवार म्यूजिक की धुन पर थिरकते नजर आ रहा है। इसी के साथ सभी का डांस, मस्ती और हंसी-ठिठोली का सिलसिला शुरू हो गया। इतना ही नहीं, ट्रेन की कोच को फूलों की माला से सजाया गया। साथ ही, स्वागत का बड़ा-सा पोस्टर लगाया गया। इसके बाद परिवार की असली मस्ती शुरू हो गई।
ब्राइड टू बी ने काटा केक
वायरल हो रहे वीडियो में पूरा परिवार नाचते और तालियां बजाते दिखाई दिया। वहीं कुछ लोग बच्चों के साथ खेल-खेल में झूमते दिखे। इसके अलावा बीच में ब्राइड टू बी यानी होने वाली दुल्हनिया केक काटती नजर आई, जबकि पूरा परिवार उसके चारों तरफ खुशी से घेरा बनाए खड़ा दिखा। परिवार और रिश्तेदारों से भरी ये ट्रेन इंटरनेट पर धूम मचा रही है।
वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई धूम
वीडियो को @Ananth_IRAS नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, ‘जब मारवाड़ी शादी की बारात रेलवे का एक पूरा कोच बुक करती है!’ वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।
लोग बोले- आइडिया कमाल का है
Viral Video वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा, ‘ट्रेन में शादी का कोच बुक करने वाला आइडिया कमाल का है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भारतीय शादियों में ऐसा जुनून ही तो चाहिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सादगी भले ही कम हो, लेकिन जश्न का ये स्तर देखकर कोई भी कह सकता है-जब भारतीय शादी मनाते हैं, तो ट्रेन भी डांस फ्लोर बन जाती है!’




