Advertisement Carousel

तालाब में नहाते समय ग्रामीण पर लकड़बघ्घे ने किया हमला, संघर्ष के दौरान पानी में डूबने से लकड़बग्घे की हुई मौत

Villager Attacked by Hyena गरियाबंद। गरियाबंद वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र इंदागांव देवभोग से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। तालाब में एक ग्रामीण के नहाते समय लकड़बघ्घा ने तालाब के अंदर कूदकर ग्रामीण पर हमला कर दिया। ग्रामीण अपने जान बचाने के लिए लकड़बघ्घा के साथ भीड़ गया। इस दौरान लकड़बघ्घा के तालाब में डुबने से मौत हो गई जिसकी जानकारी वन विभाग को देने के बाद उपवनमंडलाधिकारी मनोज चंद्राकर की उपस्थिति में तालाब से लकड़बघ्घा के शव को बाहर निकाला गया।

Villager Attacked by Hyena नर वन्यप्राणी लकड़बघ्घा की लंबाई 105 सेंमी, गोलाई 74 सेंमी, पूंछ की लंबाई 32 सेमी उम्र 5 वर्ष पाया गया। तीन डाॅक्टरों की उपस्थिति में बकायदा नियमानुसार पोस्टमार्डम कर लकड़बघ्घा का विधिवत वन विभाग द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। वन अपराध क्रमांक 20961/03 दिनांक 03.02.2026 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Villager Attacked by Hyena

Villager Attacked by Hyena मिली जानकारी के अनुसार वनपरिक्षेत्र इंदागांव अंतर्गत ग्राम करलाकोट में सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आया जहां तालाब में नहाते समय एक ग्रामीण पर नर लकड़बग्घे ने अचानक हमला कर दिया आत्मरक्षा में ग्रामीण द्वारा किए गए प्रयास के दौरान लकड़बग्घा तालाब के पानी में डूब गया, जिससे लकड़बघ्घा की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 8 बजे ग्राम करलाकोट निवासी केशबो वल्द खेमानिधि नागेश उम्र 45 वर्ष गांव के तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक नर लकड़बग्घा तालाब के पास आ पहुंचा और ग्रामीण पर हमला कर दिया अचानक हुए हमले से ग्रामीण घायल हो गया जान बचाने के लिए किए गए संघर्ष के दौरान वन्यप्राणी लकड़बघ्घा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग देवभोग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा मृत लकड़बग्घे को जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। नियमानुसार मौके का पंचनामा तैयार कर शव को फॉरेस्ट कैंपस देवभोग लाया गया। गरियाबंद वन मंडल के उपवनमंडलाधिकारी मनोज चंद्राकर एवं देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी लंबोधर सोरी, वन अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में तीन डाॅक्टरो द्वारा पोस्ट मार्डम किया गया और लकड़बघ्घा का दाह संस्कार किया गया।