Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण हादसे ने पूरे राज्य को हिला कर रख दिया। बॉयलर फटने की इस घटना में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 23 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
बॉयलर विस्फोट से मचा हड़कंप
Vedanta Power Plant Blast: जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को प्लांट के एक बॉयलर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें से 10 की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
घायलों का इलाज जारी
Vedanta Power Plant Blast: हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को विशेष निगरानी में रखा गया है। प्रशासन का कहना है कि सभी घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
अधिकारियों ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
कलेक्टर ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Vedanta Power Plant Blast:मुख्यमंत्री ने दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।




