Advertisement Carousel

बिल्ली के बच्चों ने कराई पड़ोसियों की लड़ाई, हाई ड्रामा के बाद सुलह

Bengaluru News: बेंगलुरु के शेषाद्रीपुरम इलाके में एक अनोखा मामला सामने आया, जहां दो पड़ोसी परिवारों के बीच बिल्ली के बच्चों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया।

Bengaluru News: दरअसल, एक परिवार की पालतू बिल्ली और दूसरे परिवार के बिल्ले के मिलन से चार बच्चे पैदा हुए। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गई। दोनों पक्ष इस बात को लेकर उलझ गए कि बिल्ली के बच्चों पर किसका हक है।

Bengaluru News: बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर बिल्ली के मालिक ने बच्चों को पड़ोसी के घर के सामने फेंक दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इस दौरान आरोप है कि उसने पड़ोसियों से बदसलूकी की और यहां तक कि तेजाब फेंकने की धमकी भी दे डाली।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। बिल्ली के बच्चे अपनी मां से अलग होकर इधर-उधर भटकने लगे, जबकि मां उन्हें ढूंढती रही। स्थिति बिगड़ती देख दूसरे पक्ष ने पुलिस को सूचना दी।

Bengaluru News:

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों परिवारों को शांत कराया और उन्हें शेषाद्रीपुरम थाने ले जाकर समझाइश दी। बातचीत के बाद मामला सुलझा लिया गया और दोनों पक्षों को घर भेज दिया गया। साथ ही, बिल्ली के बच्चों को उनकी मां के पास ही रखने की सलाह दी गई।

यह अनोखा विवाद अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां एक मामूली बात ने बड़ा रूप ले