SURGUJA NEWS: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम नागम में हल्की बारिश के दौरान चार बच्चे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। हादसे में दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब इलाके में हल्की बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में चार बच्चे आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत बच्चों को अस्पताल लेकर पहुंचे।
SURGUJA NEWS:
चिकित्सकों ने जांच के बाद दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दोनों सगे भाइयों का अस्पताल में इलाज जारी है। उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
SURGUJA NEWS: इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने मृत बच्चों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से बारिश और गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।