SURAJPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवती को लिव-इन रिलेशनशिप में रखने वाले उसके प्रेमी ने अपने दोस्त से उसका दुष्कर्म कराया। इस दौरान प्रेमी भी मौके पर मौजूद था। घटना के बाद दोनों आरोपी युवती के जेवर लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक शादी का झांसा देकर युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। इसी दौरान उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर कथित तौर पर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
प्रेमी के सामने दोस्त ने किया दुष्कर्म
आरोप है कि प्रेमी की मौजूदगी में उसके दोस्त ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों आरोपी युवती के जेवर लेकर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पीड़िता की शिकायत पर विश्रामपुर थाना पुलिस ने प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।