Son Kills Mother: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (Gaurela-Pendra-Marwahi) जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. ग्राम पंचायत कटरा के धनुहार टोला में शराब के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है.
Son Kills Mother: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
पीएम आवास योजना की राशि को लेकर हुआ विवाद
Son Kills Mother: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 60 वर्षीय फुलमतिया बाई के रूप में हुई है. हाल ही में उनके बैंक खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए राशि आई थी. बताया जा रहा है कि उनका बेटा दलवीर शराब का आदी है और अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता रहता था. इसी वजह से घर में कई बार विवाद की स्थिति भी बनती रहती थी.
Son Kills Mother: नशे में बेटे ने उठाया खौफनाक कदम
घटना के दिन भी दलवीर ने अपनी मां से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे. जब फुलमतियां बाई ने पैसे देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. विवाद बढ़ने पर नशे में धुत बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबा दिया. गला दबाने से फुलमतिया बाई की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद घर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया.




