Advertisement Carousel

वायरल सनक – शिक्षका का तलवार के साथ तो सरकारी कर्मचारी का फायरिंग करते वीडियो वायरल। लोगों ने पूछा लड़के तो गिरफ़्तार होते हैं, क्या इन पर कार्रवाई होगी

रायपुर: आजकल इंस्टाग्राम खोलते ही रायपुर के लड़के ही नहीं बल्कि अधेड़ और लड़कियां भी घातक हथियारों का नंगा प्रदर्शन करते दिख रही हैं। अब तक टीन एजर लड़के बेलगाम हो रहे थे उन्हें मात देने वाली लड़कियां भी उनसे काम नहीं हैं। ऐसी ही एक लड़की की इंस्टाग्राम प्रोफाइल्स पर उसके हाथ में नंगी तलवार वाली फोटो-वीडियो खूब वायरल हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि तलवार हाथ में लेकर लहराने वाली यह कथित फोटो-वीडियो में दिखाई दे रही लड़की शिक्षिका(लेक्चरर)है।

प्रोफइल में युवती का नाम श्रद्धा शर्मा है जो पेशे से खुद को लेक्चरर बताती है। पड़ताल करने पर तस्दीक हुई कि श्रद्धा शर्मा पंडित गिरजा शंकर आत्मानंद स्कूल रायपुरा में बच्चों को पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट चमकता हुआ चाकू, लहराती तलवार या अवैध कट्टे के साथ वीडियो दिखाने वालों पर पर खासी सख्त है।

अब देखना यह है कि लड़कों पर ही पुलिस की कार्रवाई होगी या ऐसी लड़कियों के खिलाफ भी उनके कानून में कोई प्रावधान है ? एक शिक्षिका का यह बर्ताव और हाथों में नग्न तलवार लिए प्रदर्शन स्कूली बच्चों के लिए कितना शिक्षाप्रद होगा यह पुलिस कमिश्नरेट बताएगा। बता दें कि धमकी भरे लहजे, बैकग्राउंड में ‘खलनायक’ वाले डायलॉग और हथियारों का यह खुला प्रदर्शन एक गंभीर सामाजिक समस्या की ओर इशारा कर रहा है। हथियार का यूं प्रदर्शन करना सिर्फ लड़कों के लिए नहीं अपितु महिलाओं के लिए भी आम हो गया है।

दूसरा मामला

छत्तीसगढ़ में रसूखदार क़ानून अब मज़ाक बना रहे हैं ! गरीब और अमीर का फर्क और राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों के मामले में अधिकतर क़ानून घुटने टेकने मजबूर है?

रायपुर कमिश्नरेट में राजनीतिक पार्टी और शासकीय सेवा से जुड़े लोगों ने शादी समारोह में जमकर हथियार दिखाने और हर्ष फायरिंग कर रहे हैं । घटना दो दिन पहले का बताई जा रही है। इसकी भनक रायपुर पुलिस को नही है।

मामला अकलतरा के पूर्व विधायक सौरभ सिंह के करीबी ऋतुपर्ण सिंह और उनकी धर्मपत्नी भाजपा नेत्री मंडी सदस्य मोनिका सिंह से जुड़ा हुआ है। जिन लोगों ने रायपुर में रिश्तेदार की शादी समारोह में जमकर गोली बारी हर्ष फायरिंग की है।

जानकारी अनुसार ऋतुपर्ण सिंह बिलासपुर में चतुर्थ श्रेणी के शासकीय कर्मचारी है। इनकी धर्मपत्नी मोनिका सिंह भाजपा नेत्री है। वर्तमान में मंडी सदस्य के पद पर भी है। बीते दिनों रायपुर में एक शादी समारोह का आयोजन था। जिस बीच शादी समारोह में जमकर हवाई फायरिंग की गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वीडियो के वायरल होने से सवाल यह उठता है कि आख़िर रायपुर में कमिश्नर प्रणाली लागू है तो फिर सत्ता दल से जुड़े नेता नेत्री इस तरह से कानून की धज्जियां क्यों उड़ाते दिख रहे है। वीडियो में साफ दिख रहा एक ही बंदूक से दो लोग गोली चलाते नज़र आ रहे है। ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है। स सोशल मीडिया में लोगो का कहना है कि हर्ष फायरिंग करने वाले बीजेपी पार्टी के है, तो फिर काहे का डर? शायद इसलिए इन लोगो के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई!