Chhattisgarh News: बीजापुर/जगदलपुर, 11 मई 2026। बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडीतुमनार जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। पीडिया पुलिस कैंप और गंगालूर पुलिस की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के एक बड़े डंप और भूमिगत बंकर का खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जमीन के अंदर गुप्त बंकर बनाकर भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार छिपाकर रखे थे।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल सेल, कॉर्डेक्स वायर समेत बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है।इसके अलावा जनरेटर, सोलर प्लेट, बैटरी और वेल्डिंग मशीन जैसी सामग्री भी जब्त की गई है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को नक्सल नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
Chhattisgarh News:
Chhattisgarh News:वहीं दूसरी ओर जगदलपुर में एक महिला नक्सली ने आत्मसमर्पण किया है। 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली लक्ष्मी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि वह छत्तीसगढ़-आंध्र-तेलंगाना बॉर्डर क्षेत्र में सक्रिय थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लगातार चलाए जा रहे अभियान और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया।




