raipur road accident : रायपुर। चलती कार में गलफ्रेंड के साथ झगड़े ने एक महिला की जान ले ली। दरअसल, चालक के साथ बैठी गर्लफ्रेंड ने विवाद के बीच कार की स्टीयरिंग को खींच दिया। इससे अनियंत्रित कार ने मार्निंग वाक पर निकली तीन महिलाओं को टक्कर मार दी।
प्रिया साहू की सिर फटने से मौत
raipur road accident : हादसे में 30 वर्षीय प्रिया साहू की सिर फटने से मौत हो गई। पुलिस ने कुछ घंटे के बाद मारुति स्विप्ट चालक अमित सिंह चौहान ( 22) को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड गिरफ्त से बाहर है।
लड़का- लड़की कार से घूमने निकले थे
raipur road accident : पुलिस के मुताबिक, अमित शुक्रवार तड़के रायपुर लौटा था। उसके साथ गर्लफ्रेंड सुरुचि पांडेय भी थी। वे दोनों कार से घूमने निकले थे। इसी दौरान उसकी गर्लफ्रेंड किसी बात पर नाराज हो गई और गुस्से में कार की स्टीयरिंग को खींच दिया। हादसे के बाद अमित रुकने के बजाए फरार हो गया था।