RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर में पुलिस ने स्पा सेंटरों को लेकर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर कमिश्नरेट के तीनों जोन में संचालित 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस की टीमों ने एक साथ दबिश दी।
अचानक हुई इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पा सेंटरों में चल रही गतिविधियों की जांच करना और नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों की पड़ताल करना बताया जा रहा है।
3 महिला DSP की निगरानी में 5 टीमों ने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई को एक साथ कई स्थानों पर अंजाम दिया गया। इसके लिए 3 महिला DSP के नेतृत्व में 5 पुलिस टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने कमिश्नरेट के अलग-अलग जोन में स्थित स्पा सेंटरों की जांच की। पुलिस ने सेंटरों में मौजूद कर्मचारियों और संचालकों से पूछताछ भी की।
2 स्पा सेंटरों में मिला आपत्तिजनक सामान
पुलिस की जांच के दौरान 2 स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक सामान मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, पुलिस की ओर से बरामद सामान और उससे जुड़े अन्य तथ्यों को लेकर विस्तृत जानकारी अभी सामने आना बाकी है।इन सेंटरों में मौजूद लोगों और संचालकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
संचालकों से पूछताछ जारी
पुलिस की टीमें स्पा सेंटरों से जुड़े दस्तावेज, कर्मचारियों की जानकारी और वहां संचालित गतिविधियों की भी जांच कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान सामने आए तथ्यों को रिकॉर्ड में लिया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं किसी सेंटर में नियमों के विपरीत गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही थीं।
RAIPUR NEWS: कमिश्नरेट की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
राजधानी में एक साथ 30 स्पा सेंटरों पर हुई पुलिस की कार्रवाई को रायपुर कमिश्नरेट का बड़ा अभियान माना जा रहा है। तीनों जोन में एक साथ दबिश दिए जाने से स्पा सेंटर संचालकों के बीच हड़कंप की स्थिति रही। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। पूछताछ और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर संबंधित स्पा सेंटरों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।