RAIPUR NEWS. धरसींवा विधायक और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के अभिनेता अनुज शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि उनका मोबाइल नंबर 8963939000 हैक हो गया है। इस नंबर के जरिए लोगों से पैसे की मांग की जा रही है।
मामले की जानकारी सामने आने के बाद अनुज शर्मा ने अपने संपर्क में रहने वाले लोगों समेत आम लोगों को सावधान किया है। उन्होंने कहा है कि उनके इस नंबर से अगर कोई कॉल या मैसेज आता है और पैसों की मांग की जाती है, तो किसी भी स्थिति में पैसे न भेजें।
WhatsApp पर पैसे मांगने का मामला
बताया जा रहा है कि कॉम्प्रोमाइज हुए नंबर से लोगों को WhatsApp और अन्य माध्यमों से संपर्क किया जा रहा है। मैसेज के जरिए पैसों की मांग किए जाने की जानकारी के बाद विधायक ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है। अनुज शर्मा ने यह भी अपील की है कि अगर इस नंबर से कोई लिंक भेजा जाता है तो उस पर क्लिक न करें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या पैसों की मांग को नजरअंदाज करने की सलाह दी गई है।
दूसरे माध्यम से करें संपर्क
धरसींवा विधायक ने लोगों से कहा है कि अगर 8963939000 नंबर से उनके नाम पर पैसे मांगे जाते हैं, तो रकम ट्रांसफर न करें। उन्होंने लोगों से इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील भी की है, ताकि उनके नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर कोई व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार न हो।