RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित श्याम स्क्वायर के तीसरे फ्लोर पर संचालित ईसावा स्पा सेंटर में पुलिस ने दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर में कथित अवैध गतिविधियों को लेकर पर्चेस टेस्ट कराया गया था। इस दौरान भेजे गए पाइंटर से सौदा तय होने के बाद स्पा में मौजूद लोगों ने एडवांस रकम भी ली। मामला स्पष्ट होने के बाद महिला डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने स्पा सेंटर पर दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्पा मैनेजर समेत तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पर्चेस टेस्ट के बाद पुलिस ने मारा छापा
पुलिस को ईसावा स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पर्चेस टेस्ट के जरिए एक पाइंटर को स्पा सेंटर भेजा। पुलिस के अनुसार, इस दौरान सौदा तय हुआ और एडवांस पैसे भी लिए गए। पाइंट क्लियर होने के बाद महिला डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम ने श्याम स्क्वायर स्थित स्पा सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से स्पा मैनेजर और तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया।
संचालक और मैनेजर के खिलाफ FIR
पूछताछ और जांच में पुलिस को पता चला कि ईसावा स्पा सेंटर का संचालन हरविंदर सिंह ग्रोवर द्वारा किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने देर रात स्पा संचालक हरविंदर सिंह ग्रोवर और मैनेजर मुकेश वर्मा के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने मामले में मैनेजर मुकेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुकेश वर्मा भिलाई-03 के पचपेड़ी इलाके का रहने वाला है।
RAIPUR NEWS तीन महिलाओं से भी पूछताछ
कार्रवाई के दौरान हिरासत में ली गई तीन महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, इनमें एक महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जबकि दो अन्य महिलाएं रायपुर के भाठागांव और खम्हारडीह इलाके की निवासी बताई जा रही हैं।पुलिस का कहना है कि महिलाओं की शिकायत और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर स्पा संचालक और मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।