RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य शासन के गृह विभाग ने 31 IPS अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का आदेश जारी किया है। यह आदेश 24 अगस्त 2026 को जारी किया गया। तबादला सूची में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर पुलिस मुख्यालय, विभिन्न रेंज और महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
पवन देव को मिली अहम जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरजिंदर पाल सिंह को पुलिस प्रशिक्षण एवं राज्य पुलिस अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा एसआरपी कल्लूरी को छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। प्रदीप गुप्ता को प्रशासन एवं चयन से जुड़े दायित्व के साथ अभियोजन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
बस्तर में भी बदली जिम्मेदारी
सरकार के इस फेरबदल में बस्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से जुड़े पदों पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। अभिषेक मीणा को छत्तीसगढ़, बस्तर का उप पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं चिराग जैन को 18वीं बटालियन, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है। इन नियुक्तियों को राज्य की पुलिसिंग व्यवस्था के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारियों के साथ बढ़ी उम्मीदें
31 IPS अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद अब अधिकारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। खासतौर पर बस्तर और नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। सरकार के इस बड़े फेरबदल के बाद अब नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों के कामकाज पर सभी की नजर रहेगी। आने वाले समय में इन नियुक्तियों का असर पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी देखने को मिल सकता है।
देखिये आदेश की कॉपी-


