Raipur Drugs News: राजधानी में एक सिपाही को ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सिपाही वर्दी की आड़ में ड्रग्स की तस्करी कर रहा था। वह ड्रग्स की डिलीवरी के बाद अपने ही खाते में पैसे ले रहा था। बुधवार को वह टिकरापारा इलाके में ड्रग्स सप्लाई करने पहुंचा था।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। सिपाही की कार की तलाशी में एक ग्राम हेरोइन मिली, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी सिपाही को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

Raipur Drugs News: पुलिस के मुताबिक सिपाही हिमांशु बर्मन (34) पिछले डेढ़ साल से आमानाका थाना में पदस्थ है। वह कई बार ड्रग्स से संबंधित कार्रवाई में शामिल रहा। इसी दौरान उसका कुछ तस्करों से संपर्क हुआ और पैसों के लालच में वह खुद तस्करी करने लगा। वह तस्करों से ड्रग्स मंगाकर नशा करने वालों तक पहुंचाता था। टिकरापारा का एक युवक उससे ड्रग्स लेता था, जिसने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी।
अपराधी कोई भी हो, सूखे नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जारी रहेगी सख्त कार्यवाही !
DCP वेस्ट ज़ोन अंतर्गत थाना टिकरापारा व थाना आज़ाद चौक की संयुक्त कार्यवाही से रायपुर में पदस्थ आरक्षक हिमांशु बर्मन अवैध मादक पदार्थ (चिट्टा/हेरोइन) का विक्रय करते हुआ गिरफ्तार।… pic.twitter.com/tIwtZXB7L1
— Police Commissionerate Raipur (@CPRaipurPolice) February 11, 2026
सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, जिसके बाद उसी युवक के माध्यम से सिपाही को ड्रग्स का ऑर्डर दिया गया। सिपाही एक ग्राम हेरोइन लेकर टिकरापारा पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में उसने भिलाई के कुछ तस्करों से ड्रग्स खरीदना कबूल किया है, जो पंजाब से मंगवाते हैं।
Raipur Drugs News: पूछताछ में 4 बार सप्लाई करना कबूल किया: आरोपी सिपाही हिमांशु बर्मन मूल रूप से कुंडा, कवर्धा का निवासी है। वर्ष 2013 में वह पुलिस में भर्ती हुआ था। पुलिस लाइन में तैनाती के दौरान उसकी तस्करों से पहचान हुई। डेढ़ साल पहले उसकी पोस्टिंग आमानाका थाना में हुई। पहले वह वारंट तामिली का काम देखता था, लेकिन लगातार गैरहाजिर रहने पर उसे मददगार में बिठा दिया गया। पूछताछ में उसने चार बार ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूली है।
Raipur Drugs News:
मर्सिडीज कार के साथ आरोपी सिपाही हिमांशु बर्मन। पूछताछ में आरोपी ने चार बार ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की है। वह वर्ष 2013 में पुलिस में भर्ती हुआ था।




