Advertisement Carousel

राजधानी रायपुर के इस इलाके में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात महिला की लाश

Raipur Crime News रायपुर – कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नररैया तालाब के पास शुक्रवार सुबह एक महिला की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली है। सुबह गार्डन में टहलने पहुंचे लोगों ने जब महिला का शव देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

Raipur Crime News सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए आत्महत्या या किसी अन्य एंगल से जांच कर रही है।

Raipur Crime News

Raipur Crime News शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।