Advertisement Carousel

रायपुर में पुलिस मां को पूछताछ के लिए ले गई, घबराहट में 18 वर्षीय इकलौती बेटी ने लगा ली फांसी

Raipur Crime News :  रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलीडीह स्थित मारुति रेसिडेंसी में बुधवार को 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती ने यह कदम पुलिस द्वारा उसकी मां को पूछताछ के लिए थाना ले जाने की घटना से घबराकर उठाया। वहीं स्वजनों ने पुलिस की कार्रवाई और प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

मां को पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस

Raipur Crime News :  अमलीडीह, मारुति रेसिडेंसी निवासी अमीना पटेल (18) ने बुधवार दोपहर करीब डेढ़ से पौने दो बजे के बीच अपने घर में फांसी लगा ली। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता महेंद्र पटेल के खिलाफ वर्ष 2022 में मंदिर हसौद थाना में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज है। मामले में कोर्ट में पेश होने के लिए महेंद्र को अब तक चार बार वारंट जारी किए जा चुके थे, लेकिन हर बार नोटिस मिलने के बाद वह फरार हो जाता था।

अमीना माता-पिता की इकलौती संतान थी

Raipur Crime News :  सी सिलसिले में मंदिर हसौद पुलिस महेंद्र की पत्नी खिली पटेल को उसके पति के संबंध में जानकारी हासिल करने महिला थाना लेकर गई थी। बताया जा रहा है कि मां को पुलिस द्वारा साथ ले जाने से अमीना मानसिक रूप से घबरा गई। पुलिस के जाने के कुछ ही देर बाद उसने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Raipur Crime News :  अस्पताल ले जाने पर घोषित किया मृत

घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर अमीना को फंदे से उतारा और तत्काल मेडिशाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमीना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।