Chhattisgarh Weather Update : सरगुजा: पश्चिम की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं से बुधवार का दिन सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन बन गया है. इस बार जनवरी प्रथम सप्ताह की ठंड ने पिछले 15 सालों का रिकार्ड धवस्त कर दिया है. मौसम वैज्ञानिक आगामी दिनों में शीतलहर के प्रवाह में कमी आने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं.
सरगुजा में सर्दी ने तोड़ा 15 साल पुराना रिकॉर्ड
Chhattisgarh Weather Update : सरगुजा में आमतौर पर दिसम्बर एवं जनवरी में कड़ाके की ठंड पड़ती है. इस दौरान शीतलहर का भी प्रकोप होता है, लेकिन इस बार ठंड पिछले वर्षों की तुलना में अधिक कंपकपा रही है, साथ ही नए-नए रिकॉर्ड भी बना रही है. पश्चिमोत्तर से पहुंच रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से बुधवार को न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है. न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है.
