पूजा-पाठ, भंडारा और रक्तदान शिविर… रायपुर में धूमधाम से मना सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव
रायपुर- भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, हैहयवंशी क्षत्रिय कसार समाज ने किए विभिन्न सामाजिक आयोजन हैहयवंशी क्षत्रिय कसार समाज रायपुर ने अपने आराध्य भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस अवसर पर समाज की ओर से कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
कार्यक्रम की शुरुआत सत्ती बाजार चौक में भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं एवं आमजनों को प्रसादी वितरित की गई सहस्त्रबाहु अर्जुन जन्मोत्सव के अवसर पर कसार समाज ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया, जिसमें समाज के कई लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सामान्य स्वास्थ्य जांच, बाल एवं शिशु रोग, दंत चिकित्सा, ईएनटी, फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, कार्यक्रम का विशेष आकर्षण भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की भव्य रंगोली रही, जिसे आकर्षक तरीके से तैयार किया गया था। रंगोली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। धार्मिक आस्था के साथ सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए कसार समाज रायपुर ने भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का जन्मोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया।