Nitesh Batra Murder Case: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के भरेंगाभाठा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लव ट्रायंगल की वजह से नितेश बत्रा की निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 नाबालिग, 2 बालिग और 1 युवती शामिल हैं।
Nitesh Batra Murder Case: मृतक नितेश बत्रा पाकिस्तान का मूल निवासी था और रायपुर के शदाणी दरबार क्षेत्र में रहता था। आरोपी श्याम सुंदर (आलू-प्याज का थोक व्यापारी) मृतक युवती से प्रेम करता था। श्याम सुंदर ने ही पूरे हत्याकांड की साजिश रची।
Nitesh Batra Murder Case: युवती ने नितेश को बुलाकर बातचीत के दौरान उसके सिर पर लोहे के पाइप से वार किया। युवक जमीन पर गिरने के बाद श्याम सुंदर ने उसका गला दबाया। मृत समझकर श्याम सुंदर ने अपने नौकरों (2 नाबालिगों), माइकल और सुमित कोसले के साथ शव को ऑटो में डालकर सुनसान जगह ले जाकर गड्ढा खोदकर दफना दिया।
Nitesh Batra Murder Case: आरोपी युवती शादीशुदा है और एक बच्चे की मां है। श्याम सुंदर और युवती को इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी माइकल अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। अभनपुर थाने में दर्ज FIR के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा जल्द किया जाएगा।




